google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक्का के बच्चों ने लोकगीत में द्वितीय स्थान किया प्राप्त

*बच्चों में जीत की खुशी बनी सबकी जीत।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक्का,हरहुआ ने
बड़ालालपुर स्थित स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। दो दिवसीय आयोजित खेल प्रतियोगिता में 5000 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में एडी बेसिक हेमंत राव , डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक्का की प्रधानाध्यापिका डॉ0 सीमा सिंह, शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चो को सराहनीय प्रदर्शन एवं सफलता के लिए बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)