google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपा जिला कार्यालय पर बहुजन नायक वीर शिरोमणि बिजली पासी की मनाई गई जयंती

ब्यूरो चीफ, विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर बहुजन नायक वीर शिरोमणि बिजली पासी की जयंती भी मनाई गई एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बहुजन नायक वीर शिरोमणि बिजली पासी जिन्हें महाराजा लाखन पासी भी कहा जाता है। 12वीं शताब्दी के अवध क्षेत्र के एक शक्तिशाली पासी शासक थे जिन्होंने मुगलों के अत्याचारों का विरोध किया और लखनऊ बिजनौर की स्थापना की और अपने समाज को एकजुट किया। वह साहस स्वाभिमान और नेतृत्व के प्रतीक माने जाते हैं ।पासी समुदाय के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा देती है। वह मुगल साम्राज्य के अत्याचारों के खिलाफ खड़े हुए और जन-जन को संगठित किया जिससे उन्हें अवध केसरी की उपाधि मिली। वह पासी समाज को आगे बढ़ने का काम किया। वह पासी जाति के लिए प्रेरणा स्रोत माने जाते थे। वह हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया और अपने शासनकाल में हर समाज को आगे बढ़ने का काम किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज देश के ऐसे नेता हैं जो हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई को सदन से सड़क पर लड़ने का काम कर रहे हैं ।समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो किसानों नौजवानों मजदूर गरीबों पिछड़ों अल्पसंख्यक और हर तबके की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और जब-जब सरकार में आते हैं तो हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य करने का काम करते हैं।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी अनिल प्रधान विनीत सरोज सरदार पारब्रह्म सिंह डॉक्टर केडी सिंह पटेल सूरज मिश्रा अफरोज खान राजनाथ यादव सुशील राय पीयूष यादव दीपक केसरी हरिशंकर विश्वकर्मा विनोद यादव रामपति भारती के साथ दर्जनों कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)