वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शहर के किशनगंज स्थित डुमरिया वार्ड संख्या 30 में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां महाप्रभु सतनाम संघ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ।
महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयकारों के साथ झूमते-गाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
नगर कीर्तन के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कीर्तन मंडलियों का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और संकीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा।
नगर भ्रमण के उपरांत कीर्तन मंडली पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



