श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का हो रहा आयोजन
चंदिया। ग्राम घोघरी में बीते 5 मइ 2025 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन संपन्न हो रहा है। कथा व्यास राष्ट्रपति सम्मानित परम पूज्य डॉ रामनारायण आचार्य मिश्र गुरु जी महाराज( भोपाल) की मुखारविंद से कथा का वाचन किया जा रहा है। गुरुवार को कथा व्यास जी ने श्री वामन अवतार श्री राम अवतार एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर व्याख्यान किया और कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण पान करने से मनुष्य को पूर्ण लाभ की प्राप्ति होती है इसलिए सभी को भागवत कथा का श्रवण पान करना चाहिए। शुक्रवार को श्री कृष्णा बाल लीलाएं श्री गोवर्धन पूजा शनिवार को गोपी गीत श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव, रविवार 11 तारीख को श्री सुदामा चरित्र श्री कृष्णा उद्धव संवाद परीक्षित मोक्ष एवं अग्नि स्थापन एवं 12 मइ 2025 को हवन पूर्ण होती तर्पण मार्जन के साथ ब्राह्मण भोजन भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह पुनीत आयोजन ग्राम के समाजसेवी उमाशंकर गौतम के निज निवास पर आयोजित किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



