समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। अवगत कराना है कि आवेदिका सुरसतिया देवी पत्नी लाल भुजक्कर निवासी भितरी पोस्ट भरहरी जुगैल थाना जुगैल जनपद सोनभद्र के खाते से बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के बैंक मे जुडे मोबाइल नम्बर का कोड प्राप्त करके फोन-पे (यूपीआई) बना कर आवेदिका के खाते मे मौजूद धनराशि 30,000/- को किसी अज्ञात खाते मे ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज की गयी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया एवं का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 30.000/- रुपये को आवेदिका के मूल बैंक खाते में आज दिनांक-06.09.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



