विकास समिति ने ग्राम पंचायत सलखन में “शिक्षक दिवस” कार्यक्रम का किया आयोजन

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सलखन/ सोनभद्र। विकास समिति द्वारा ग्राम पंचायत सलखन के “उच्च प्राथमिक विद्यालय नौकाटोला” में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “शिक्षक दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के निर्देशक राजेश, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर, विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता, अध्यापकगण संदीप कुमार सिंह, अजय कुमार, आनंद सर, धनंजय सिंह, मृत्युंजय, अभिरूप सिंह, रामदुलारी, मौर्य मैडम, तारकेश्वर सर राजेश प्रसाद, मोहनलाल, बृजेश चतुर्वेदी, आर डी सिंह, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, श्रीमती बीना, श्रीमती रौशनी, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अध्यापकगण ने हमारे समुदाय की उन किशोरीयो का नामांकन किया जो 45 दिन से विद्यालय नहीं जा रही थी उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करके हमारी किशोरियों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा इसलिए इन महान शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया राजेश जी ने कार्यक्रम में बताया कि शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और उनके योगदान को समर्पित है। यह दिन शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का एक सुनहरा अवसर होगा मुमताज ने बताया कि 1962 में जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ प्रशंसकों, मित्रों और पूर्व छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे उनका जन्मदिन अलग से न मनाकर इस दिन को समस्त शिक्षक समुदाय के सम्मान में समर्पित कर दें। विद्यालय अध्यापकगण ने बताया कि शिक्षक हमारे जीवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता-पिता हमें जीवन देते हैं, परंतु जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। वे न केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते हैं। श्रीमती बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षक दिवस पर, अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त करें। आप डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की विरासत को स्वीकार करते हुए, “शिक्षक हमारे भविष्य को आकार देते हैं और हमें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करते हैं” जैसा संदेश भी शामिल कर सकते हैं। चंद्रशेखर जी ने बताया हमारे सपनों को साकार करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद। आपके प्रोत्साहन और ज्ञान ने हमारे जीवन में बहुत बड़ा अंतर ला दिया है। आपने हमें जो सबक सिखाए हैं, वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। श्रीमती रौशनी ने बताया कि शिक्षक वह होते हैं जो अपनी ज्ञान कि ज्योति से हमें प्रकाशित करते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)