आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। रामकुमार भारती पुत्र प्रभुनाथ निवासी बिल्ली मारकुण्डी डाला थाना चोपन, सोनभद्र के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनांक- 03.08.2025 को कॉल करके व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर मोबाइल का ओटीपी प्राप्त करके 21,500/- रुपये की ठगी कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे आवेदक द्वारा दिनांक 03.08.2025 राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर लॉगिन करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 21,500/- रुपये को आवेदक के मूल बैंक खाते में आज दिनांक 17.09.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



