google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के मुर्दी गांव के समीप दो दिन पूर्व दो बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल युवक की शुक्रवार को मौत हो गई।
पुलिस को दिए तहरीर में भई ग्राम निवासी दयाराम यादव ने आरोप लगाया कि मेरे छोटे भाई राजाराम यादव 8 अप्रैल को मुर्दी गांव से घर आ रहे थे कि शंकर की दुकान के पास सड़क पर एक लड़का जिसका नाम साहिल पुत्र भैयालाल निवासी भानपुर सिंधौरा जो मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओदार की तरफ से आया और मेरे भाई के मोटर साइकिल टक्कर मार दिया जिससे मेरे भाई को काफी गम्भीर चोटे आ गयी। आस पास के लोगो की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंच कर अपने घायल भाई को इलाज हेतु एपेक्स हास्पिटल ले गये। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दयाराम यादव के तहरीर पर सिंधोरा पुलिस मुकदमा दर्ज की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)