समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।अचानक मौसम परिवर्तन से आज गुरुवार को दोपहर में आई आंधी-पानी से गेहूं की मड़ाई कटाई संग भारी नुकसानी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।
हरहुआक्षेत्र में आंधी से खेत मे कटकर पड़े फसल उड़ जाने से तीतर बितर हो गए,बरसात से रखे बोझ भींग गए। जगह जगह बोर्ड,गेट तक गिर गए।
चक्का के किसान मधुवन यादव के अनुसार गेंहूँ की तैयार फसल की कटाई कर थ्रेसिंग करना था बोझ भींग गए।दो से तीन दिन सूखने के बाद अब होगी थ्रेसिंग।
आयर के किसान राजकुमार मिश्रा, आर डी यादव,दिनेश यादव,खरपत्तू राम के अनुसार आंधी पानी दोनो से खेती किसानी को नुकसानी हुई है।कई जगह बाजारों में लगे टीन शेड तो चहारदीवारी के गेट तक गिर गए। पानी से भूंसा दाना दोनो पर असर पड़ेगा।
व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार खेती संग व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। बाहर रखे सामान भींगने से नुकसानी हुई है। व्यापारियों के साइनबोर्ड तक उड़ गए।
किसान सुभाष मौर्य,गिरिजेश पटेल ,राधा कृष्ण पांडेय,पिंकू पांडेय के अनुसार सब्जियों की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ आम के पेड़ में लगी फसल झड़ गए जिससे नुकसानी हुई है।
वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि संयोग रहा कि आंधी व पानी हवा के साथ निकल गया कहीं बरसात अधिक होती तो भारी नुकसानी उठानी पड़ती।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



