दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र नजीबाबाद जनपद बिजनौर में उ०प्र० माटीकला बोर्ड की माटीकला समन्वित विकास कार्यकम के अन्तर्गत माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन योजना हेतु 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम दिनांक 27.01.2025 से 29.01.2025 तक आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जनपद मुरादाबाद-03, बुलन्दशहर-06, बागपत-01, सहारनपुर-04, हापुड़-04, मेरठ- 03 कुल 21 प्रशिक्षार्थियों द्वारा भाग लिया गया, जिसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देशराज सिंह प्रजापति, संरक्षक भारतीय प्रजापति हिरोज संगठन जिला ईकाई बिजनौरं द्वारा प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा बनाई गयी मिट्टी की मूर्ति एवं अन्य उपकरणों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण के समय की व्यवस्था की पूर्ण सहराना और प्रसन्नता व्यक्त की गयी, सभा का संचालन श्री ऋषिपाल सिंह द्वारा किया गया, केन्द्र के प्राचार्य श्री सोम प्रकाश द्वारा उ०प्र० माटीकला बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी, प्रशिक्षण की अवधि में माटीकला के क्षेत्र में हुए आधुनिक विकास वर्तमान में प्रयोग में लाये जा रहे विविध प्रकार के आधुनिक उपकरणों एवं मशीनो से कारीगरों को परिचित कराया गया है, और तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक मशीनरियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी यथा-पगमिल, ब्लन्जर, जिगरजाली, मोल्ड्स, विविध प्रकार की भट्टीयां इत्यादि के बारे में जानकारी दी और जिससे वह अपने आप को अपडेट कर सके, प्रशिक्षण में उपस्थित श्री विवेकानन्द प्रजापति, मोटिवेशन स्पीकर माटी के उत्पादो का मानव स्वस्थ्य के लिए लाभाकारी गुणो, आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि श्री देशराज सिंह प्रजापति, संरक्षक भारतीय प्रजापति हिरोज संगठन जिला ईकाई बिजनौर एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य श्री सोम प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाये देते हुए सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उनको आगे बढ़ने हेतु आशीर्वाद दिया गया, इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री धर्मेन्द्र कुमार, रणवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



