google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीपीआरओ ने किया धर्मशालाओं का निरीक्षण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी) पंचकोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थ धाम रामेश्वर का आज सोमवार को डीपीआरओ आदर्श ,पर्यटन के जेई व ब्लाक सेवापुरी के कर्मचारियों व प्रधान प्रतिनिधि ,रामेश्वर मन्दिर के पुजारी संग आठ धर्मशालाओं का निरीक्षण किया।
पर्यटन विभाग द्वारा धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कार्य कराए जाने के बाद जिले के उच्चाधिकारियों ने सावन मेले की तैयारी के पूर्व कई बार दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति व व्यवस्था का अवलोकन किया था। उसी दौरान जीर्णोद्धार हुए धर्मशालाओं के हैंडओवर किये जाने की चर्चा की गई थी।जिसके क्रम में आज धर्मशालाओं का डीपीआरओ ने सघन निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग के जेई को धर्मशालाओं में कुछ अधूरे कार्य को पूरा कराने और जगह जगह मरम्मत कार्य कराने को नोट कराया। जिसमे धर्मशाला न8 में रेलिंग ,दरवाजे लगाने,धर्मशाला न7 के शौचालय ठीक कराने व बने हाथी की पेंटिंग धर्मशाला 6 के छत मरम्मत धर्मशाला न0 5 में बने शौचालय ठीक कराने के साथ दरवाजे की ऊंचाई समेत प्रकाश व्यवस्था धर्मशाला न0 3 व 4 में दीवाल की पुट्ठी मरम्मत व धर्मशाला न01 व 2 के पास शौचालय मरम्मत के साथ ब्लाक की ओर बने शौचालय के चहारदीवारी बनाने सहित छोटे -छोटे कार्यो प्रकाश के लिए वायरिंग, बोर्ड ,पानी के टोटियों को ठीक कराने का निर्देश दिया।
मन्दिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी ने कमेटी के बाबत जानकारी चाही तो बताया गया कि ‘रामेश्वर पंचकोशी संचालन समिति में बीडीओ अध्यक्ष, सेक्रेटरी सचिव, प्रधान व एडीओ पंचायत सदस्य होंगे। इस पर एतराज जताते हुए कहा कि हैंड ओवर मन्दिर को होनी चाहिए लेकिन कमेटी में शामिल नही किया गया है।इस पर उच्चाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों से वार्ता किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ आदर्श, जेई पर्यटन अमित गौतम, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह,सचिव श्यामनारायण ,मन्दिर पुजारी प0 अन्नू तिवारी ,प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद सहित ब्लाककर्मी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)