google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया सरस्वती पूजा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
“वर दे वीणा वादिनी वर दे! प्रिय स्वतंत्र रव अमृत मंत्र, नव भारत में भर दे! वर दें!”वसंत पंचमी के मौके पर क्षेत्र में तमाम छात्र-छात्राएं और शिक्षक मां सरस्वती की आराधना में लीन रहे. सभी मां सरस्वती की आराधना कर कामना कर रहे हैं कि माता सरस्वती की उन पर कृपा बने और जीवन में ज्ञान का प्रकाश चमके।क्षेत्र के बरेमा ,जग्गा पट्टी,खेवली, हरिहरपुर, जंसा सहित रामेश्वर में प्रीतेश त्रिपाठी के यहां भी धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई और छात्र-छात्राओं ने गीत भजन गाकर माता से मनोकामना पूरी करने की गुहार लगाई.’माता सरस्वती सरकार को सद्बुद्धि दे’ :इस मौके पर गुरु प्रीतेश ने कहा कि माता सरस्वती से उन्होंने कामना किया है। सोमवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। रामेश्वर में सरस्वती पूजन कमेटी के सदस्यों ने थर्माकोल के थाली से मां सरस्वती का वाहक हंस व पंडाल बनाया। यह पंडाल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र है।
रिद्धि सिद्धि डिजिटल लाइब्रेरी कोटवा में संस्था के सदस्यों और छात्रों ने विधि पूर्वक वाग्देवी की पूजा अर्चना की। संस्था के संचालक अनुराग उपाध्या ने माता की पूजन कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की माता रानी से कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)