कोटा ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत शुक्रवार को कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी स्थित पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के दौरान चॊपन विकास खण्ड अधिकारी कोटा ग्राम विकास अधिकारी, कोटा ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र की ग्रामीण जनता उपस्थित रही। मौके पर खंड विकास अधिकारी अजीत यादव ने ग्रामीणों को एस आइ आर फॉर्म जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया और होने वाली समस्याओं को लेकर संबंधितों से बात करने के लिए ग्रामीणों को बताया गया इस अवसर पर ग्रामीणों में मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश यादव, कन्हैया, हीरावती देवी, विजय भान, राजीव, पूर्व प्रधान रामचंद्र गोड, जवाहर, जगदीश, छोटेलाल, शेषनाथ, गुल्लू, रामदेव, हीरालाल, आदि ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखा गया। जिसमें कोटा मे पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी। पेयजल को लेकर कोटा क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश ने पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखा। सलईबनवा में रोड से रामदुलारे खारवाल के घर तक सड़क बनवाने को लेकर जगदीश ने अपनी बात रखी। ग्राम सिलाई बनवा पश्चिमी रोड से बुल्लू यादव के घर तक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, पंचायत सचिव दीपक सिंह, पूर्व प्रधान रामचन्द्र गोड़, राजकुमार गोड़ क्षेत्रीय बीएलओ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)