हनुमंत कथा स्थल की एंव मंगल कलश यात्रा की सुव्यवस्था हेतु महापौर को दिया गया ज्ञापन
प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा को लेकर निकलने वाली मंगल कलश यात्रा को लेकर समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को ज्ञापन सौंपा और बताया कि दिनांक 20 अप्रैल को हनुंमत कथा मंगल कलश यात्रा सुबह 9 बजे से जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान मुट्ठीगंज से निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त गण शामिल होंगें। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर गड्ढे हैं उन्हें ठीक किया जाए।
यात्रा मार्ग की साफ सफाई चूने का छिड़काव और सैनिटाइजेशन किया जाए और मुख्य चौराहे पर पानी का टैंकर उपलब्ध किया जाए इसके अलावा 21 22 और 23 अप्रैल को हनुमंत कथा स्थल अरैल घाट माघ मेला क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन के द्वारा साफ सफाई सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। और आयोजन की व्यवस्था
को देखते माननीय महापौर जी स्वयं हनुमंत कथा स्थल और मंगल कलश यात्रा मार्ग का निरीक्षण करें जिससे कि संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



