google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरी खाद से बढ़ेगी खेतो की जीवाश्म

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने कृषकों से किया संवाद,दी नई जानकारी

*हरी खाद से बढ़ेगी खेंतों की जीवाश्म।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुभारम्भ गुरुवार को हरहुआ ब्लाक के कुरौली, प्रतापपट्टी, मुर्दहा में किया गया। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने कृषको से संवाद किया। कृषको की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर नई जानकारी दी।
वैज्ञानिकों ने किसानों से कहा कि हरी खाद से खेतों की जीवाश्म बढ़ेगी। गोबर की खाद, ढैचा, मूंग आदि की बुवाई कर खड़ी फसल को खेत मे ही मिट्टी में मिला दीजिये। जब खेतो की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तो उत्पादन भी ज्यादा होगा साथ ही गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
आई आई वी आर के वैज्ञानिक डायरेक्टर राजेश सिंह, डॉ0 नीरज सिंह, डॉ0ए0 सिंह, डॉ0 कर्माकर, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ0राहुल सिंह, पूजा सिंह ने कृषि से संबंधित नई -नई तकनीकी के बारे में जानकारी दी। खरीफ की खेत की तैयारी कीट रोग से समय से कैसे बचाव, समय से बुआई, कम लगात लगे अधिक उत्पादन के तरीकों को बताया।
कृषि विभाग से रामसकल, बच्चूलाल, आशुतोष सिंह, आकांक्षा राय, किसान विन्ध्यवासिनी चौबे, भृगुनाथ, विजय नाथ, रमाशंकर पटेल, रामदुलार, लालमन सहित ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)