निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण- जिलाधिकारी
ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया जाये, जिससे आवास निर्माण की गुणवत्ता की स्थिति का पता चल सकें, आवास का निर्माण बेहतर हो सकें, इसके लिए लाभार्थी को भी प्रेरित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में पात्रता की भी जॉच सुनिश्चित किया जाये, जिससे पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाये, आवास निर्माण के निरीक्षण रिपोर्ट से भी अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन विभाग की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि बाजारों मंे बिकने वाली खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया जाये और मिलावट जैसी सामग्री का सैम्पलिंग कराया जाये और मिलावट पाये जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मिलावट खोरी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी, दुकानों से जॉच हेतु लिये नमूना की जॉच रिपोर्ट भी उउपब्ध कराया जाये, सम्बन्धित निरीक्षक क्षेत्र में निरीक्षण करें, सैम्पल की जॉच कराये तथा रिपोर्ट से अवगत करायें। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित किये कि गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया किया जाये, गेंहॅू खरीद के समय किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, गेहूॅ खरीद में बिचौलियों की शिकायत मिलने पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए गेंहूॅ खरीद में बिचौलियों द्वारा गंेंहू की खरीद न होने पायें, इस कार्य में सम्बन्धित विभाग पूरी तैयारी के साथ कार्य करें, सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर गहनता पूर्वक गेंहू क्रय केन्दों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, जिससे बिचौलियों को दूर किया जो सकें, जो भी बिचौलयों पाये जाते हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेें।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी। जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये कि आई0जी0आर0एस0 के प्रकरणों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया, शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता का फीडबैक दर्ज किया जाये। शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित किया जाये, इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता न बरती जायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदारगण, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



