google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहला ब्राह्मण युवक-युवती परिचय समारोह संपन्न, 50 रिश्ते हुए तय

प्रदेश भर से पधारे संकड़ो युवक युवतियाँ ने अपने अभिभावकों सहित कार्यक्रम मे की शिरकत, लगभग 50 युवक युवतियाँ का परिणाय सूत्र मे बाँधने हेतु नेक कार्य सिरे चढ़ा!

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र अब तक कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर विभिन्न जाती धर्मो के युवक युवतियाँ का परिचय समारोह सम्पन होता आया है!इसी कड़ी मे कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार ब्राह्मण रिश्ते संस्थानम एवं पंडित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी के सौजन्य ब्राह्मण युवक युवतियाँ का निर्भीन सम्पन हुआ! आयोजित ईस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप पर सतीश शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई! सभागार मे उपस्थित भारी संख्या मे प्रदेश भर से पधारे ब्राह्मण युवक युवतियों के अभिभावकों/ परिजनों के समक्ष पवन शर्मा पहलवान, दीक्षित (ब्रह्म मंदिर),कपिल शर्मा यमुनानगर,विवेक शर्मा समाजसेवी, पीयूष राव ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अपने अपने प्रेरणादायक / अमूल विचार साँझा किये! आयोजित इस समारोह मे लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया! लोगों का इस समारोह मे शामिल होने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला !

इस समारोह मे हरियाणा के सभी शहरों व चंडीगढ़, पंजाब आदि से भारी संख्या मे लोगों ने शिरकत की! आयोजित ईस समारोह मे कुछ अभिभावकों ने कार्यस्थल पर पहुंच कर विवाह योग्य अपने बच्चो के बायोडाटा भरे तो कुछेक ने अपने बच्चो के बायोडाटा ऑनलाइन जमा किये! कार्यक्रम के आयोजक एवं पंडित जी फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक ( संचालक) श्री सुरेंदर कौशिक ने मंच से जानकारी साँझा करते हुऐ बताया कि ईस समारोह मे उनके पास 120 रिश्तों का बायोडाटा आया था, ख़ुशी ईस बात की है की समारोह मे 50 रिश्ते फ़ाइनल हुऐ जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है! श्री संदीप कौशिक चेयरमैन पंडित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी ने सभी आये हुऐ सदस्यों का धन्यवाद किया और बताया की इस तरह के आयोजन भविष्य मे भी आयोजित किया जाते रहेंगे! उनके द्वारा ज्यों ही ईस तरह मंच से खोषणा की गई सभागार बहुत देर तक तालियों की करताल धवनी से गुंजायमान!राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संदीप कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा पहले भी देश में पहली बार शहीद पितृ तर्पण और श्राद्ध कार्यक्रम, देश में पहली बार भगवान श्री परशुराम कथा और अब कि बार भी पहला ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है!
साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस आयोजन की समाज को बहुत जरूरत थी और संस्था द्वारा समाज के बहुत बड़े वर्ग की मूल समस्या का हल पंडित जी फाउंडेशन स्वावलंबी संस्था ने खोजा है और समस्त आयोजक बधाई के पात्र है! आयोजित ईस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एवं भगवान परुशराम जी के प्रति अटूट आस्था रखने वाले एवं नगर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से प्रोक्ष रूप से जुड़े करीब 60 विभूतियों को मंच से प्रशस्ति पत्र/ स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया!
मंच का सफलता पूर्वक संचालन श्री चन्द्र शेखर आत्रये, सोमदत हरित व परवीन जी ने किया! ईस कार्यक्रम मे अनिल कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार,अरविन्द शर्मा, योगेश गौर, अधिवक्ता मंजू कौशिक, सोहन लाल शर्मा, परवीन शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज प्रकाश शर्मा, अमन कौशिक किरमच, प्रवीण शर्मा पिलनी, अमित शर्मा, चन्दर मोहन शर्मा विजेंदर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा बात्ता, नितिन लाली पूर्व पार्षद आदि बहुत से गणमान्य विभूतियों ने अपनी अपनी गरिमामई उपस्थित दर्ज करवाई!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)