दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को नबीनगर अनुग्रह नारायण स्टेडियम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की सभा से कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित हम पार्टी के उम्मीदवार ललन राम काफी उत्साहित है।सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने ललन राम को जीत का अग्रिम बधाई देते हुए माला पहनाया जिससे ललन राम को अपनी जीत पक्की नजर आई।नबीनगर की सभा में अपने संबोधन में ललन राम ने उत्साहित होते हुए उदगार व्यक्त किया कि जनता हमे जिताएगी।उन्होंने कहा कि मैं ललन राम नहीं बल्कि सबका ललनवां हूं हमेशा क्षेत्र में रहता हूं और सभी के सुख दुख में साथ रहा हूं वहीं मंच पर लोगो ने कहा कि आप ललन राम नहीं बल्कि कुटुंबा के लाल है।बताते चले कि नबीनगर प्रखंड में 10 पंचायत कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में आता है जहां हम प्रत्याशी ललन राम को जोरदार समर्थन मिल रहा है।सभा मे कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में लोगो ने ललन राम की जीत सुनिश्चित बताते हुए अपना समर्थन ललन राम को दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



