google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्र का भविष्य किसान ही गढ़ता है: टी राम विधायक

*हरहुआ ब्लाक मे75 किसानों को निःशुल्क सरसो व तोरिया बीज की मिनी किट का हुआ वितरण।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्थानीय विकासखंड सभागार मे एक समारोह मे क्षेत्रीय किसानो को सरसो व तोरिया की मिनी किट का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि पीएम के विकसित भारत के सपनो को साकार करें। किसानो की समृद्धि ही देश की शक्ति और समृद्धि का पैमाना है। यह किसान ही है जो राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है।
जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य ने कहा उच्च गुणवत्ता वाला बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर भी उपलब्ध है। 5अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बीस बीस जीरो तेरह खाद का प्रयोग करने से तेल उत्पादन बढ़ता है।खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जिप्सम का उपयोग करें यह राष्ट्रीय कृषि बीज गोदाम पर कम कीमत पर उपलब्ध है। जैविक फफूंद नाशक ट्राइकोडर्मा से बीज व खेत का शोधन किसान जरूर करें।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ ने कहा कि कृषि विभाग और प्रदेश सरकार कृषि और किसानो के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है।
बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने कहा कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओ से क्षेत्रीय किसानो को आच्छादित कराने मे ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। पचहत्तर किसानों में निःशुल्क बीज किट वितरित की गई।
समारोह का संचालन ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद तथा एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह , ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा वीरू सिंह,प्रगतिशील किसान राधा कृष्ण पांडेय, विजय राजभर,कृष्ण कुमार मौर्य,बच्चू लाल,आशुतोष सिंह, नवीन उपाध्याय,आकांक्षा राय,राणा सिन चौहान, बलीचरन, सुभाष चंद वर्मा ,हीरा लाल व अखिलेश मिश्रा सहित कई किसान उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)