समाज जागरण
मीरजापुर /चुनार बुधवार को द ग्लेनहिल स्कूल में छात्र-छात्राओं का वार्षिक उपलब्धि पुरस्कार वितरण किया गया। शैक्षिक विकास के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आवश्यक है, इसके लिए छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समर कैंप के रूप में किया गया। जुंबा, नृत्य, संगीत ताइक्वांडो, स्केटिंग, योगा, नॉन फायर कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दे कर छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को विकसित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल आफ मैटेरियल साइंस एण्ड टेक्नोलाजी आई आई टी बनारस हिन्दु यूनिवर्सीटी के एसोएिट प्रोफेसर डा आशीष कुमार मिश्रा रहे। विद्यालय के अध्यक्ष आफताब अहमद एवं प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य जी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कक्षा 6 और 7 की छात्राओ के द्वारा गणेश वंदना नृत्य ‘मंगलाचरण’ प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय दिलीप कुमार मिश्रा जी अपने उद्बोधन से मुख्य अतिथि का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके उपलब्धियों पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत के द्वारा गायन क्षेत्र में अपना प्रदर्शन किया।
कक्षा एक से कक्षा ग्यारह तक के छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025 में स्टेट लेवल कैम्प के लिए चयनित होने पर आराध्या सिंह एवं अशिका सिंह को दो-दो हजार के चेक से पुरस्कृत किया गया।विभिन्न प्रतिभाओं में भी अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कक्षा 7 की छात्रा स्वरा दत्ता ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन से छात्र-छात्राओं को उनके प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रशंसा किए, एवं उन्हें आगे लक्ष्य बनाने में विशेष प्रकार का अपना अनुभव अभिव्यक्त किए ।विद्यालय के समन्वयक श्वेता मिश्रा के द्वारा वोट आफ थैंक्स दिया गया। राष्ट्रीय गीत ‘जन गण मन’ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
मंच संचालन विद्यालय के समन्वयक श्वेता मिश्रा जी ने किया।



