google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकार ने दुकानदारों को पटाखे बेचने की दी अनुमति

कालांवाली 19 अक्तूबर 2025 (सुरेश जोरासिया)

दिवाली के त्यौहार को लेकर दुकानदारों के दिलों में आशांका बनी हुई थी कि दिवाली का पर्व खुशीयों उत्साह का पूर्व है दिवाली पर पटाखे ना फौड़े जाऐ तो खुशी मानो अधुरी सी महसूस होती है। प्रशासन के द्वारा कालांवाली में तीन दुकानदारों को पटाखों को बेचने एवं शहर की आबादी से बाहर जगह उपल्बध करवाई गई। यह प्रकिया कालांवाली में पहली बार देखने को मिली। शहरवासीयों ने सरकार की प्रसंशा कि और खुशी जताई गई। प्रशासन के द्वारा दुकानदारों की विशेष हिदायतें दी अचानक कोई अनहोनी घटती होती है। तो अपने पास फायर सिल्डर, पानी की व्यवस्था होनी चाहिए सुरक्षा के लिहाज से दमकल विभाग की ओर से दमकल वाहन भी खड़ा किया गया था। दुकानदारों ने बताया कि यह सरकार की अनूठीं पहल है पटाखें खरीदने के लिए ग्राहकों में बहुत उत्साह है बिक्री भी बढ़ी है। प्रशासन की और से हरियाणा पुलिस के जवान तैनात है नगर पालिका की और से बार बार निरीक्षण किया जा रहा है। पटाखें बेचने का समय 18 अक्तूबर से 19 तक सुबह 8 बजे से सांय 8बजे तक 20 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक का समय निर्घारित किया गया है। दुकानदारों ने बताया कि हम अनुमित से पटाखें सेल कर रहे लेकिन मन में मायूसी भी है कुछ दुकानदार मंड़ी में पटाखे चोरी छीपे बेच रहे है। कुछ दुकानदारों को ही अनुमति मिली है सरकार को चाहिए कि और दुकानदार भाईयों को अनुमति दी जाए। जिससे वह भी दिपावली का पर्व खुशी से मनाए। शहरवासीयों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। लेकिन ग्राहकों ने बताया कि सीमित स्टाॅल होने से पटाखों की खरीद में बढ़ोतरी देखी गई। कहीं ना कहीं उपभोक्ता के अधिकारों का हनन भी हुआ है। सरकार दुसरे दुकानदारों को अनुमति दे जिससे उपभोक्ता का शौषन ना हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)