भुनेश्वर कुमार महातो ,संवाददाता-समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित पिलपिलो फुटबॉल मैदान में युवा विकास क्लब व ग्राम विकास समिति पिलपिलो के द्वारा आयोजित दस दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 40वां तारकेश्वर महतो ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। उद्घाटन फाइनल मैच का बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डीवीसी सीएसआर के भैरों महतो,पूर्व जिला परिषद सह आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी, बोकारो मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो उर्फ (जैली) सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, उमेश कुमार उजागर,किंग कोबरा सुप्रीमो श्यामसुंदर महतो, आजसू नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, आजसू नेता रामकुमार मरांडी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, किशोर कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो,भेरो महतो, रामचन्द्र कुमार अंजाना, उमेश कुमार उजागर,संतौष कुमार उजागर,आजसू पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार महतो, समाज सेवी सुरेश ठाकुर,भाजपा ऊपरघाट पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, मोतीलाल महतो, देवी लाल मांझी, गोविंद किस्कू,भाजपा नेता भैरो महतो आदि खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुरुआत किया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच केंदुआ डीह बनाम कुड़पनिया के बीच खेला गया। 30 मिनट के इस फाइनल खेल में दोनों की खिलाड़ियों ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खेल में ही केंदुआडीह की टीम 1-0 से बढ़त बनाकर 40वां तारकेश्वर महतो ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। वही लड़कियों का प्रदर्शनी मैच बंगाल बनाम झारखंड के बीच खेली गई। खेल में दोनों टीमों ने अच्छी प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रही। पुरुस्कार स्वरूप विजेता टीम को 21 हजार बड़ा कप व उपविजेता टीम को 16 हजार छोटा कप देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्यअतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल मैच खेले जाते हैं। और खिलाड़ी ईमानदारी के साथ खेल को खेल की भावना से खेलते हैं। केवल यहां के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए लोगों को मदद करने की जरूरत है।जिससे यहां के खिलाड़ी आगे बढ़कर जिला,राज्य और देश के लिए खेल सके और अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें। वही पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो कहा कि फुटबॉल खेल में असीम संभावनाएं हैं।युवाओं नशे से दूर रहकर खेल के प्रति अपना रुचि बढ़ाएं। खेल हमारे जीवन में अनुशासन और समर्पण का विकास करता है। युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। क्योंकि सफलता केवल मेहनत और समर्पण से ही प्राप्त होती है। इस तरह के टूर्नामेंट से नई पीढ़ी की खेल कौशल को निखारने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मौके पर क्लब के संयोजक मनोज कुमार महतो, संतोष महतो, प्रेमचंद महतो, खेमलाल महतो, संतोष कुमार उजागर, सिंटू कुमार महतो,राज कुमार महतो, विजय महतो, राजेश कमार, डॉ कोलेश्वर महतो, शिवदयाल महतो, सुरेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो, आदि लोग मौजूद थे।



