google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों की गाढ़ी कमाई मोंथा तूफान ने उड़ाई।

*सीडीओ की मौजूदगी में हुआ क्रॉप कईंग, महज 3 किलो 555 ग्राम मिला धान।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । विकासखंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहा में रविवार को क्रॉफ्ट कटिंग का कार्य मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के मौजूदगी में किया गया। क्राप्ट कटिंग में किसानों की नीद उड़ा दी । किसानों की गाढ़ी कमाई मोंथा तूफान ने उड़ा दी है।
ग्राम प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव ने बताया कि क्राप कटिंग में महज 3 किलो 555 ग्राम धान की उपज मिला।
सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की देखरेख में मुर्दहा गाव में छक्कू प्रजापति के धान के खेत मे कटाई की गई। फिर सटका गया। जब वजन किया गया तो नीद उड़ गई। मोंथा तूफान के बाद धान की खड़ी फसल में क्रॉप कटिंग की गई थी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव, लेखपाल विनोद कुमार आजाद, पंचायत सहायक मनोज कुमार यादव, पंकज प्रजापति, किसान छक्कू प्रजापति, लालमन राजभर उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)