धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से संत महापुरुषों के साथ शुक्रताल गए अनेकों श्रद्धालु
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 24 नवम्बर : नवग्रह धाम के संस्थापक एवं श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र के महंत बंसी पुरी तथा अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में कुरुक्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों एवं विभिन्न गांवों से सैंकड़ों श्रद्धालु शुक्रताल तीर्थ के लिए गए हैं।
महंत श्री बंसी पुरी एवं महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक इस महायज्ञ का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास की इस अवधि में भगवान विष्णु के पूजन और श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण का विशेष धार्मिक महत्व है। इस विष्णु महायज्ञ में शुक्रताल में सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि महंत श्री बंसी पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के द्वारा संचालित महायज्ञ में शामिल होने का मौका सौभाग्य से मिलता है। इस महायज्ञ कार्तिक पूर्णिमा पर विधिवत समापन हुआ।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि संतों के प्रयासों से ही शुक्रताल तीर्थ का नवनिर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन को कल्याण के कार्यों में लगाना चाहिए। मानव शरीर भगवान की सबसे सुंदर कृति है, अपने जीवन का सदुपयोग करना चाहिए। महंत श्री बंसी पुरी ने बताया कि विगत कई वर्षों से शुक्रताल में कार्तिक महीने के पुण्य अवसर पर भागवत कथा, श्री विष्णु महायज्ञ तथा संत महापुरुषों के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्तिक महीने को भगवान विष्णु का पवित्र महीना माना गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.