राजस्व उपनिरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे 55 वे दिन बाद खत्म हुई,

दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल

झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ रांची के आह्वान पर पाकुड़ जिला राजस्व उपनिरीक्षक संघ के तत्वावधान में जिले के सभी राजस्व उपनिरीक्षक 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए थे अनिश्चितकालीन हड़ताल के 55 वे दिन बुधवार को राजस्व उपनिरीक्षक संघ की हड़ताल खत्म हुई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, राजसव निरीक्षक के जिला अध्यक्ष शुभाशीष वात्सायन ने कहा कि सरकार द्वारा हमारी 11 सूत्री मांगों को मंजूरी दे दी है, झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षकों का ग्रेड पे 2400रुपए दिया जाए। तीन वर्ष उपरांत ग्रेड पे 2800 रुपए किया जाए। इस समझौते के अनुसार अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरीय राजस्व उपनिरीक्षकों को वरीयता के आधार पर एवं 50 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति दी जाए। समझौते के आधार पर प्रोन्नति के लिए ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में राजस्व उपनिरीक्षकों का कार्यानुभव 10 वर्षों के स्थान पर 5 वर्ष किया जाए।राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। समझौते के आधार पर लेपटॉप एवं इंटरनेट की सुविधा दिया जाए।हल्का इकाई का पुर्नगठन किया जाए। राजस्व उपनिरीक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब नियुक्त कर भरा जाए। अंचल निरीक्षक के रिक्त पदों को अविलंब प्रोन्नति से भरा जाए एवं जनगणना से समायोजित राजस्व उपनिरीक्षकों को पुराने पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए की मांग शामिल थी जिसको राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखी।

  • चंडीगढ़: सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
    समाज जागरण नोएडा/चंडीगढ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे दो पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना मे मौत। दोनों पुलिसकर्मी जीरकापुर मे बनाए गए पुलिस चौकी के पास गाड़ी चेक के लिए गाड़ी रोका था। जिसमें एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल सुदर्शन और वॉलंटियर रजनीश ड्यूटी पर थे। रात करीब 1.55 बजे उन्होंने जीरकपुर से आ रही एक कार…
  • पंजाब। स्वर्ण मंदिर परिसर लोहे की रॉड से हमला, 5 घायल।
    समाज जागरण अमृतसर, पंजाब: स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सरन में एक व्यक्ति ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। डॉ. जसमीत सिंह ने कहा, “मरीजों द्वारा हमें दिए गए बयानों के अनुसार, एक अज्ञात हमलावर ने पीड़ितों पर रॉड से हमला किया। हमारे पास 5…
  • योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को सनातन धर्म में एकता और शक्ति का प्रतीक बताया
    गोरखपुर (यूपी) 14 मार्च : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का जिक्र किया, जो एक प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें 660 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया, हिंदुओं के बीच जातिगत विभाजन के दावों का खंडन करते हुए, सनातन धर्म की एकता और शक्ति के प्रदर्शन के रूप में इसके महत्व…
  • मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रक से टकराई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
    बोडवाड (महाराष्ट्र): भुसावल डिवीजन के बोडवाड रेलवे स्टेशन पर भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच शुक्रवार को एक ट्रक मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकरा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक एक बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा था, जिसके कारण टक्कर हो गई। घटना मे अभी तक किसी के हताहत होने की खबर…
  • विदेशियों मे भी चढ़ा रंगों का खुमार, जमकर मना रहे होली। देशी संगीत पर जमकर थिरके
    समाज जागरण आज देश भर मे रंगों का त्योंहार घूम-धाम से मनाया जा रहा। एक तरफ जहाँ भारत के लोग रंगो के त्योहार को मना रहे है वही विदेशियों मे भी चढ़ा है रंगों का खुमार। राजस्थान के राजधानी जयपुर मे विदेशी पर्यटक जमकर खेल रहे है होली। नह सिर्फ होली खेल रहे हो बल्कि…