दैनिक समाज जागरण विश्वनाथ आनंद वरीय संवाददाता मगध प्रमंडल.
गया( बिहार )-सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डोभी गया बिहार के “ए” सामवाय धनगई के कार्य क्षेत्र में मेरी माटी ,मेरा देश योजना के तहत अमृत कलश यात्रा निकाला गया. यह अमृत कलश यात्रा मदनपुर प्रखंड के गांव मालैया,कुनी, डुमरी, कोरो,जोगिया व जुगनी (लखेयपुर पंचायत)तथा फतेहपुर प्रखंड के गांव सीकरी,मंसूर, भगहर, हल्दिया,भाग हर व पिडरी ( चरोखर पंचायत)में निकल गया.
इस कलश यात्रा में ग्रामीण बच्चों जनप्रतिनिधि तथा समाज सेवी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.ज्ञात हो कि देश की राजधानी दिल्ली में भारत सरकार द्वारा एक अमृत वाटिका का निर्माण कार्य प्रस्तावित है.शहीदो की याद में सशस्त्र सीमा बल जवानों द्वारा मिट्टी और चावल का संग्रह कर रही है जिसे जिला मुख्यालय के सहयोग से राजधानी तक पहुंचाने का लक्ष्य है. इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल “ए”समवाय के द्वारा अमर शहीदों की याद में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है इस कार्यक्रम के तहत देश के कोने-कोने से निकल गई कलश यात्रा में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी.कलश में आने वाली मिट्टी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाया जाएगा.
- उप चुनाव में पीके की जीत:नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूसदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) पटना के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर उर्फ पीके की शानदार जीत पर नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत की खबर मिलते ही नबीनगर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं…
- मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटि रहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला-बीडीओसमाज जागरण गोड्डामेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने की। इसके पहले दिन सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया,…
- जिलाधिकारी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर तैयार हुआ वैकल्पिक मार्ग, यातायात हुआ सुगमसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ओवरब्रिज के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा तथा रेलवे फाटक पर रुकने की आवश्यकता समाप्त होने से दुर्घटनाओं की संभावना…
- बभनी म्योरपुर, दुद्धी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तारलूट का बैग, भारी मात्रा में आभूषण (सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये) अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद समाज जागरण/ अकबर अली सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी…
- सलाईबनवा डम-डम गुफा: सफाई व पेयजल व्यवस्था तो दुरुस्त, पर जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। प्राकृतिक सुंदरता और अटूट धार्मिक आस्था के केंद्र ओबरा व डाला के मध्य स्थित सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पहाड़ों के बीच प्राकृतिक गुफा में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन हजारों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








