सोमवार को सांची एवं उदयपुरा विधानसभा सीट से मुहूर्त में भराया एक एक नामांकन
रायसेन। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दूसरे दिन 142-सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नामांकन और 140-उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ है। शेष दो विधानसभा 141-भोजपुर तथा 143-सिलवानी के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 02 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे। शासकीय अवकाश के दिवसों 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार को शासकीय अवकाश होने से नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



