दैनिक समाज जागरण
असमोली/संभल।
असमोली विकासखंड के ग्राम बुकनाला सादात में सोमवार को आठ रबी उल अव्वल के अवसर पर तेज बारिश के बीच मोहर्रम का तारीखी व आख़िरी जुलूस निकाला गया। भारी बारिश के बावजूद अकीदमंदों की बड़ी संख्या इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुई जुलूस की शुरुआत इमामबाड़ा साहेबुज़मान से हुई, जो मजहरे कर्बला से होता हुआ इमामबाड़ा बनी हाशिम पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान इमामबाड़ों व घरों से काले अलम हटाए गए। इमामबाड़ा मजहरे कर्बला पर आख़िरी नबी हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ाका ताबूत शबीह के रूप में सजाया गया।

अकीदमंदों ने गुलाब के फूल चढ़ाकर पुरसा दिया और दुआएँ मांगीं जुलूस में अलम, शबीहे ताबूत, ऊंट की अमरिया व झूला भी बरामद किए गए। विभिन्न अंजुमनों ने नौहा-ख़्वानी और मातम कर इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को ख़िराजे अकीदत पेश किया। इस धार्मिक जुलूस में सभी समुदायों के लोगों ने शिरकत कर भाईचारे का संदेश दिया पूरे क्षेत्र में शांति और अनुशासन का माहौल रहा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ और इसी के साथ मोहर्रम का शोक औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



