google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम प्रधान अनौरा दीपक चौहान का मंत्री ने सर्वोत्तम पुरस्कार से किया सम्मानित

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ विकास खण्ड के अनौरा ग्राम पंचायत के यशस्वी ग्राम प्रधान दीपक चौहान का आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में मंत्री दारा सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित व पुरष्कृत किया।
प्रधान दीपक चौहान ने अपने ग्राम पंचायत में बुनियादी जरूरतों ,संसाधनों की उपलब्धता, कल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र ग्रामीण को लाभान्वित कराने, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विकास ,शैक्षिक विकास, भौतिक विकास ,खेल विकास सहित मुख्य द्वार, अंत्येष्टि स्थल निर्माण ,पक्का घाट निर्माण सहित अन्य बेहतर कार्य कराकर लोगो का दिल जीतने का कार्य किया है।
आज लखनऊ से घर वापस आने पर चौहान समाज की ओर से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व समजसेविजनो के द्वारा शुभकामनाएं व बधाई दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)