google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षकों के प्रधान शिक्षक में चयन के उपरान्त विदाई सह सम्मान समारोह का मिया आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय बैरिया में शिक्षकों के प्रधान शिक्षक के रूप में चयन के उपरान्त विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतक्रमित उच्च विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक सिकंदर प्रजापति द्वारा किया गया


मंच का संचालन उच्च विधालय बैरिया के शिक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने किया। प्रधान शिक्षक के रूप मे सुनील कुमार, राजेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह का चयनोपरान्त दूसरे विद्यालय में पदस्थापित किया गया है। साथ ही विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, रंजीत कुमार, कुंदन कुमार को भी विदाई दिया गया।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की साथ ही नए स्थल पर इनके योगदान और उज्जवक भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सह प्रधानाध्यापक कर्मा विश्रामपुर आशा कुमारी, अनुज कुमार, बृजेश कुमार, दिलीप कुमार, रमेश कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सोनम सिंह, हेवंती कुमारी, चन्द्रप्रभा कुमारी, मानमती कुमारी, ग्रामीण भगवान राम, हरि चरण महतो आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)