दैनिक समाज जागरण अखिलेश सिंह ब्यूरो /अंकित त्रिवेदी
हरदोई।थाना क्षेत्र के पुरेला में क्षेत्रीय गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने नवनिर्मित बारात घर का फीता काट कर लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि आज हर गांव में बारात घर की बड़ी आवश्यता है और इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है सरकार की मंशा है कि हर गांव में बारात घर जल्द से जल्द स्थापित हो इसके लिए बड़ी जोरों से कार्य भी चल रहे हैं साथ ही विधायक ने कहा की आज पूरे ला और दरियाई पुरवा 2 गांव की समस्या इस बारात घर बनने से दूर हो गई है क्योंकि दोनों गांव के बीचो बीच या बारात घर का निर्माण हुआ है साथ ही कहा कि इस बारात घर को सहेजने का कार्य आप सभी ग्रामीणों का है सभी लोग इसकी देखभाल करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंसूर नगर विनोद द्विवेदी की क्षेत्रीय विधायक ने विकास कार्यों को लेकर जमकर सराहना की उन्होंने कहा इस बारात घर बनवाने का श्रेय सबसे ज्यादा विनोद द्विवेदी जी का है और उनके द्वारा कराए जा रहे ग्राम सभा में विकास कार्यों की जमकर सराहना की इस दौरान भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने जमकर विपक्षियों पर निशाना साधा और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही वह योजनाएं आज निम्न वर्ग अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंची है । इस मौके पर टडियावा ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनुपम मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी, मनोज शुक्ला, अनुराग शुक्ला, राजपाल, रामसुतन पाल, आनंद अवस्थी, राम भूषण, अवस्थी बृजभूषण, रविंद्र कुमार, हरिनाम यादव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

-
नोएडा : जोगिन्दर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बीएसपी कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल
नोएडा समाज जागरण डेस्क नोएडा: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी माया वती के आदेश पर जोगिंदर सिंह को नोएडा विधान सभा…
-
समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज…
-
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के…
-
बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







