google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर पंचायत के सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर नगर पंचायत द्वारा गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एमएलसी दिलीप सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती,अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एमएलसी दिलीप सिंह ने कहा कि इस तरह के सहयोग शिविर से आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने नगर पंचायत के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।सहयोग शिविर में नबीनगर और आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।वहीं मौके पर आवेदन भी लिए गए।नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के कर्मी और वार्ड पार्षदों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान वार्ड पार्षद मुरारी सिंह,अजय प्रसाद,इंदल सिंह, ओबिंद राम,विकास कुमार,दीपक कुमार,राहुल रावत , दुबे जी,नगर पंचायत के कर्मी सहित क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)