google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ का दूध का दुनिया में कोई विकल्प नहीं:हर्षिता राय

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी सेवा शोध समिति की ओर से स्तनपान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। काशी हॉस्पिटल भिखारीपुर डीएलडब्लू में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने मां के दूध को अमृत बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी सेवा शोध समिति के उपाध्यक्ष डॉ हर्षिता राय ने कहा कि माँ के दूध का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। यह बच्चे को मजबूत बनाती है।रोगों से लड़ने की शक्ति माँ के दूध के द्वारा ही प्राप्त होती है। स्तनपान से माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान यहां पर एकत्रित महिलाओं को स्तनपान कराने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए।

स्तनपान का प्रशिक्षण देते हुए शिखा श्रीवास्तव ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। ब्रेस्ट फीडिंग के उचित तरीके की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। कहा कि नवजात शिशुओं को संक्रमण का भी खतरा रहता है ऐसे में स्तनपान कराते समय कई प्रकार की सावधानियां बरतनी जरूरी है। कार्यक्रम को प्रिया यादव, प्रीति,अनुपमा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गुड़िया,शिवांश,यशाब, मिथलेश, सपना चौरसिया सहित ढेर सारी महिलाएं अपने बच्चों व नवजात शिशुओं के साथ उपस्थित थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)