स्वर्वेद महामंदिर धाम में बहेगी स्वर्वेद ज्ञान की अमृतधारा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आगामी 25–26 नवम्बर को स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ एवं विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मंगलवार और बुधवार को आयोजित होने वाले 25,000 कुण्डीय महायज्ञ में डेढ़ लाख से अधिक अनुयायियों के पहुँचने का अनुमान है।
मंगलवार को प्रातः 6 बजे ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा फहराकर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, प. बंगाल सहित देश के अनेक प्रांतों से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। साथ ही विदेशों से भी विहंगम योग अनुयायियों का आगमन होने जा रहा हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।
पूरे परिसर में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की जा रही है तथा ड्रोन कैमरों से महायज्ञ की निगरानी की व्यवस्था की गई है।
कल शाम डी आई जी वाराणसी रेंज शिवहरि मीणा स्वयं स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुँचे।
उन्होंने सम्पूर्ण परिसर, यज्ञस्थलों, श्रद्धालु शिविरों, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा नेटवर्क का विस्तृत निरीक्षण किया।
उनके साथ डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यायन,
ट्रैफिक ए डी सी पी अंशुमान,
एसीपी विदूष सक्सेना भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, मार्ग निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा ड्रोन नियंत्रण कक्ष का जायज़ा लिया।
पिछले एक माह से सेवा कार्य में जुटे हज़ारों सेवक–सेविकाओं को बढ़ती ठंड से बचने हेतु संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा श्वेटशर्ट और कार्डिगन वितरित किए गए।
स्वर्वेद महामंदिर धाम इन दिनों आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा-भाव की अलौकिक छटा से आलोकित है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)