पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
फोटो
जयनगर नित्यानंद झा राजू 13 मार्च
जयनगर थाना की पुलिस पैंथर पार्टी ने छापेमारी कर जयनगर थाने में दर्ज कुल चार कांडों में वांछित अभियुक्त रामबाबू यादव उर्फ राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त को भारत नेपाल सीमा के बलडीहा एस एस बी कैंप के पास से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जयनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कमलेश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 375 मिली का अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है.
वहीं, देवधा थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अलग अलग कांडों के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के उसराही निवासी रामविलास सहनी और पिठवा टोल निवासी जीबछ यादव बताया जाता है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



