सप्तदिवसीय गणेश पूजन कार्यक्रम, कन्या पूजन ब्राह्मण भोज के साथ हुआ संपन्न।

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

बभनी/सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत असनहर गांव में गणेश पूजा समिति द्वारा सात दिवसीय गणेश पूजानोत्सव का आज समापन किया गया। समापन दिवस के अंतिम दिन विशेष पूजन अर्चन किया गया।और 25 जजमानों द्वारा हवन पूजन किया गया। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा ने बताया कि हमारी समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से गणेश पूजन अर्चन का कार्यक्रम चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि सात दिन तक चले इस पूजन में सर्वप्रथम गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया और साथ ही साथ प्रतिदिन नियमित तौर पर पूजन अर्चन किया गया है। नियमित पूजा में विद्वान आचार्य द्वारा नारियल, पंचामृत, शमी पुष्प जनेऊ, चंदन धूप दीप प्रसाद भोग लड्डू मोदक, आदि अर्पित किया गया है।आज अंतिम दिवस पर समापन के दिन 25 भक्तों द्वारा हवन पूजन किया हुआ, यजमान कमलेश कुशवाहा सपत्नीक द्वारा 9 कन्याओं का विशेष पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।ब्राह्मण भोजन के बाद महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें दूर दूर से आए लोगों ने महा भंडारा का महा प्रसाद लिए ।आचार्य निवेश द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी द्वारा गणेश पूजन विधि विधान से संपन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा ने बताया कि समापन के अंतिम दिन में बनारस से देवी जागरण की टीम द्वारा भक्ति भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा, संरक्षक सूरज लाल कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, श्यामजी पांडेय, केशव दुबे, अनिल सोनी, ब्रह्म कुशवाहा, विनय गुप्ता, गौतम कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन और समापन किया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)