•~ जनपद के पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर, दी हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं
•~ सम्मान,सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी से कार्य कर उनके सुख-दुख मे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर उठायेंगे आवाज – जिलाध्यक्ष
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर सोनभद्र जनपद की कमान विनोद कुमार मिश्रा को देते हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है । ज्ञातव्य हो कि पूर्व महीने जिला पंचायत सभागार बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्तीय/पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय ,गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा, प्रदेश महासचिव (संगठन) डा. नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में सर्व सम्मति से जिला संयोजक के रूप में विनोद मिश्रा को मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार हेतु नई जिम्मेदारी देकर एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व प्रदेश कार्य समिति द्वारा सौंप दिया गया था। विनोद कुमार मिश्र ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिले की चारों तहसीलों का गठन किया, जिसमें रावर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष जयनाथ मौर्य, घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, ओबरा तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह, दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा को चयनित करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया था तथा सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया। ग्रापए उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,सूचना अधिकारी, मंडलायुक्त को भेजे गये पत्र मे जिला स्तर पर गठित की जाने वाली जिला स्थाई समिति में विनोद कुमार मिश्रा को ग्रापए के आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित करने का कहा गया है।
विनोद कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष सोनभद्र बनाए जाने पर जनपद के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।श्री मिश्रा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर जनपद के पत्रकार, साहित्यकार तथा प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और मेहनत का सही परिणाम है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व मे ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की समस्याएं दूर होंगी और उनकी आवाज़ मजबूती से उठेगी तथा आपकी कर्मठता और निष्पक्षता से जिले में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस बाबत बधाइयों का तांता लग रहा।
इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त की। कहा कि जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।विश्वास दिलाता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे सभी पत्रकार साथियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा। ग्रामीण पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन और समाज के सामने प्रमुखता से रखने का निरंतर प्रयास रहेगा। संगठन के पत्रकार साथियों के सुख-दुख में वह सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहते हुए उनकी समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठायेंगे। उन्होंने इस नए सफर में वरिष्ठों,साथियों और शुभचिंतकों के सहयोग और मार्गदर्शन की पूर्ण अपेक्षा की है।
इस मौके पर मुख्य रूप से उमाकांत मिश्रा, बीएन यादव,सेराज अहमद, विजय कुमार अग्रहरी, ज्ञानेंद्रदत्त पाठक, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुवे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, मोहन प्रसाद गुप्ता,अवधेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गौतम, मुरलीधर पाठक, राघवेंद्र कुमार इत्यादि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



