समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
क्षेत्र के वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता में छात्र परिषद अलंकरण समारोह धूम-धाम से मनाया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूजा दीक्षित ,निदेशक आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल,क्षेत्रीय सचिव भाजपा महिला मोर्चा रही।मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल,वाइस हेड बॉय,वाइस हेड गर्ल, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों, कक्षा प्रतिनिधियों एवम चार अलग-अलग हाउस (राधाकृष्णन, अब्दुल कलाम, विवेकानन्द और सी.वी रमन)के साथ-साथ अन्य विभिन्न पदों हेतु बालक-बालिका वर्ग में प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया और उन्हें पद का प्रतिनिधित्व करने वाले ध्वज से अलंकृत किया गया।मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सामाजिक रूप से बालक एवम बालिकाओं के समान नेतृत्व और उनकी सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए वहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों को संबोधित किया और विद्यालय परिवार के इस सफल आयोजन हेतु विद्यालय की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित पांडे ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए और नई जिम्मेदारियों के हस्तांतरण हेतु अपने व्यक्तव्य में कहा कि छात्र के जीवन काल में यही वो समय होता है जब शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ कुशल नेतृत्व और जिम्मेदारियों की भावनाओं का विकास होता है जो जीवनपर्यन्त उनके साथ रहता है।इस अवसर पर विधालय के उप-निदेशक के के पांडे, कोषाध्यक्ष रामानंद जायसवाल, उप-प्रबंधक शशिकांत गुप्ता, सभी समन्वयक एवम शिक्षक मौजूद रहे। इस आयोजन में कुल 122 छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या जी द्वारा शपथ दिलायी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा की छात्र नेतृत्व एक अवसर है बदलाव लाने का “जहाँ सोच से क्रांति होती है और कर्म से सफलता।”
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों द्वारा किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



