समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
जन विकास समिति मुर्दहा वाराणसी द्वारा मिर्जापुर के सीखड़ ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तत्कालिक राहत कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन 2500 लोगों को खाना, पानी, दवाई व सूखा राशन का लाभ दिया जा रहा है। संक्रमण जनित बीमारियों को रोकने के लिए जिस स्थान पर पानी कम होता जा रहा है वहां बीचिंग पाउडर और चुना का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है।
संस्था के निर्देशक चंद्रन रेमंड्स का कहना है कि हमारी संस्था और कर्मयोगी सहकर्मी लोग इस परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ हैं। उनके लिए खाना, पानी दवाई की व्यवस्था की गई है। आगे के दिनो में जब तक जरूरत होगी उनको मदद दिया जाएगा। इसी क्रम में आने वाले दिनो में विशेष सूखा राशन वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।
जन विकास समिति संस्था के परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा, अतुल यादव, सुरेंद्र जी,रामू,विनोद,सौरभ,रितेश, विकास एवं अन्य साथी इस कार्य में लग सेवा धर्म निभा रहे है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



