संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज के फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने मचाया धमाल

छात्राएं प्रतिस्पर्धा के युग में खुद का करे बहुमुखी विकास: शशि कांत सिंह चेयरमैन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)
जिले के संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर वाराणसी में शनिवार को आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान छात्राओं की मस्ती देखकर वहां मौजूद हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। पार्टी में छात्राओं ने फ्यूजन डांस पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं रंग बिरंगे परिधानों में रैंपवॉक कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। नवांगतुक छात्राओं के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत और गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि श्री मति दीप्ति मिश्रा(परीक्षा नियंत्रक काशी विद्यापीठ) ने कहा शिक्षा ही उन्नति की राह दिखाती है।

साथ ही उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को भविष्य में तरक्की की मार्ग बताए।कालेज के चेयरमैन शशि कांत सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को कालेज के बारे में जानकारी देते हुए यहां की सुविधाओं के बारे में छात्राओं को बताया।साथ ही उन्होंने छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के युग में खुद के बहुमुखी विकास करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में मिश फ्रेशर साइंस वर्ग की रुचि और कला वर्ग की जाह्नवी चुनी गई जिन्हें मुख्य अतिथि और चेयरमैन,प्रबंधक अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर आई पी पांडेय, प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश,अतुल सिंह,प्रशांत सिंह, डॉ दीपिका सिंह, डॉ सुनीता,डॉ रिंकी सिंह,कादम्बनी पांडेय एव आकांक्षा उपाध्याय,तमन्ना,उर्वशी,आकांक्षा चौबे सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन वेदिका और साक्षी ने किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)