समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरवनपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित होकर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने संबोधन में द्वारा कहा गया कि हमारी सरकार पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के मना रही है संपूर्ण आदिवासी समाज भगवान बिरसा मुंडा जी को अपना भगवान मानती है , आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समुदाय के अमूल्य योगदान के स्मरण का दिन है , आज के दिन का उद्देश्य जनजाति नायक को उनकी संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाना है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और योगदानों के बारे में जान सके यह दिन सरकार और जनता को जनजाति लोगों की समस्याओं और उनके योगदान के बारे में जागरूक करने का भी एक माध्यम है , भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय तथा उनके द्वारा जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को बताया।कार्यऋम में मुख्य रूप से डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल , संजय गौड़। , ग्राम प्रधान आंचल गौड़ , अखिलेश देवराज पटेल , कमलेश गौड़, बसंत लाल पटेल , प्रेम पटेल श्यामबली पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



