google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएवी रिहंदनगर में तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, डीएवी अनपरा बना ओवरऑल चैंपियन

समाज जागरण/ अकबर अली

अनपरा/ सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी जोन-डी खेल प्रतियोगिता का सोनशक्ति स्टेडियम में समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। डीएवी ओबरा दूसरे और डीएवी खड़िया तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी थे। महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी।

प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और डीएवी जोन-डी की एआरओ संध्या पांडे का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हाई जंप, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, रिले रेस, वॉलीबॉल, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, योग, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कीं। एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्राओं और खेल अधिकारियों को स्मृति उपहार तथा टी-शर्ट वितरित किए।


अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। असाटी ने घोषणा की कि अगले वर्ष रिहंदनगर में बालक और बालिका दोनों वर्गों की जोनल खेल प्रतियोगिता आयोजित करने में एनटीपीसी हरसंभव सहयोग करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने एनटीपीसी प्रबंधन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वरिष्ठ शिक्षक आर.के. झा ने प्रतिभागियों, शिक्षकों, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप दुबे तथा कक्षा 11 की छात्रा एनी नाज और अंश सिंह ने किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, रोशन कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, सीआईएसएफ अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)