ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग़्घानाला के पास ट्रेलर ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन संख्या यूपी 70GT 6553 ट्रेलर जिसे चालक कप्तान सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी नवाबगंज थाना भदोखर जिला रायबरेली (उम्र करीब 38 वर्ष) चलाकर प्रयागराज से विंध्य नगर सिंगरौली जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र बग्घानाला के पास ब्रेकर पर आगे आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दिए जिससे चालक को हल्की चोटे आ गई, जिसे तत्काल जनता के सहयोग से एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार CHC चोपन भिजवाया गया। ट्रेलर को रोड से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



