google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

क्षतिग्रस्त पुल, सड़क को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। ओबरा तहसील अंतर्गत आने वाले सिंदुरिया -भरहरी मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गईं है। जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद समस्या का हल नहीं हो सका। यह रोड रेणुका पुल, अंगोरी किला होते हुए मध्य प्रदेश राज्य को जोड़ती है। रेणुका पुल के बीच में गड्‌ढ़ा हो गया है और नुकिली सरिया निकली हुई है। पुल की नियमित देखभाल न होने से दोनों तरफ मिट्टी और बालू का जमावड़ा हो गया है। जिस वजह से बाइक सवार कभी भी फिसल कर घायल हो सकते हैं। पुल से छोटी-बड़ी सैकड़ो वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है, और इस गढ्ढे की वजह से कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। क्षतिग्रस्त पुल को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने प्रदर्शन किया और पुल की मरम्मत जल्द से जल्द कराने को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नामित प्रशासनिक अधिकारी राम लाल को ज्ञापन सौंपा गया है।
युवजन सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार यादव ने कहा रेणुका पुल की स्थित भयानक हो चुकी है। जिस वजह से आवागमन करने वाली सैकड़ों वाहनों पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बालू खनन की लोड वाहनों का आवागमन भी होता है। सपा नेता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल कि मरम्मत कराकर दुरुस्त किया जाये। रेणुका पुल जुगैल थाना क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कई क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल की खराब स्थित को लेकर चिंता जाहिर की गईं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)