सरस्वती विद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक हुई पूजन
शिशु वाटिका में संस्कार ही शिक्षा में पाटी पूजन कर लिया प्रवेश
बिरसिंहपुर पाली— नगर की प्रसिद्ध सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आज बंसत पंचमी के पावन पर्व पर विद्या दायिनी मां सरस्वती की पूजा आराधना कर विद्या का प्रसाद वितरण किया गया । आज सुबह से ही विद्यालय में चहल-पहल थी, अवसर था बंसत पंचमी पर मां वीणा वादिनी की पूजा आराधना और पाटी पूजन का ।इस पर्व को विद्यालय में अत्यंत धूमधाम से मनाने की उत्कंठा विद्यालय के भैया -बहनो में देखी जा रही थी , विद्यालय परिवार के विद्वान आचार्य, विद्यालय की प्रबंध कार्य समिति के अध्यक्ष और व्यवस्थापक जी का योगदान भी इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने की दिशा में अपने रणनीति में जुटे दिखे ।
विदित होवे कि सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में मां वीणा वादिनी की पूजा आराधना विद्यालय के भैया -बहनो व्दारा की गयी , जिसमें सभी छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ पूजन कर वीणा वादिनी मां से विद्या का वरदान मांगा । सभी छात्रों ने क्रमश मां की पूजन कर अपने गुरु जनों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया ।
सरस्वती विद्यालय में मां वीणा वादिनी पूजन के साथ ही तीन वर्ष से लेकर पांच साल के शिशुओं को पाटी पूजन करा कर विद्यालय में संचालित शिशु वाटिका में दाखिला दिया गया , नवोदित शिशुओं को मां सरस्वती की पूजा आराधना कराते हुए उन्हें दीक्षित करते हुए राम नाम की दुशाला औढते हुए शिशुओं का उत्साहवर्धन किया गया । बसंत पंचमी में प्रवेशोत्सव पर्व हर्षोल्लास मनाया गया, जिसमें नव प्रवेशित शिशुओं को आज संस्कार मय बनाते हुए शिशुओं की जिव्हा पर अंगूर की कलम से शहद व्दारा ओम लिखकर उन्हें संस्कार वान बनाया गया ।नवागत शिशुओं को शिशु वाटिका में ले जाकर संस्कार और खेल से परिचित कराया गया । विदित होवे कि शिक्षा ही संस्कार और संस्कार ही शिक्षा का अद्भूत समांजस्य सरस्वती विद्यालय पाली में देखने में आया है । जहां पर नवोदित शिशुओं ने खेल खेल में संस्कार और शिक्षा अर्चन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है । उल्लेखनीय है कि सरस्वती विद्यालय पाली के समान ही प्रकाश नगर में भी सरस्वती पूजन का कार्यक्रम विधिवत सुचारू रूप से संपन्न हुआ ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



