google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माहुरी वैश्य समाज द्वारा कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा टुण्डी प्रखंड़ के पुरनाडीह गाँव मे 15 मार्च से हैं प्रारंभ।

17 मार्च को संध्या 04 बजे शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा ।

समाज जागरण ,कामाख्या नारायण मिश्र, वरीय संवाददाता
धनबाद ( झारखंड़) 16 मार्च 2023:- माहुरी समाज के द्वारा माँ मथुरासिनी पूजा पुरे धूम धाम से टुण्डी प्रखण्ड के पूर्णाडीह गाँव में 15 मार्च 2023 से प्रारंभ हैं ।
माँ मथुरासिनी की तीन दिवसीय पूजा हर वर्ष की भांति माहुरी समाज के द्वारा मनाया जा रहा है । पूजा में हजारों की संख्या में पूर्णाडीह माहुरी समाज के पुरुष , महिलाएं एंव बच्चे शामिल हुए।
जिसमें प्रथम दिवस से पूर्व माहुरी समाज के द्वारा बाईक / दुपहिया वाहन की रैली निकाली गई ।।
समाज के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालते हुवे पूरे गांव में भ्रमण किया और माथा अहरा से जल लेते हुए पुनः पूजा स्थल लाया गया और माता की पूजन प्रारंभ हुई ।
आज दोपहर में समाज के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया । शाम में बच्चों और बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।
16/03/2023 माहुरी समाज के द्वारा सामुहिक पारिवारिक भोजन के साथ शाम को कुल देवी मां मथुरासिनी की आरती एवं भजन हुआ ।
दिनांक 17/03/2023 को संध्या 04 बजे शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा ।
पूजा में माँ मथुरासिनी पूजा कमिटी, माहुरी वैश्य समिति, नवयुवक समिति, महिला समिति, बालिका समिति तथा पूर्णाडीह माहुरी समाज के गणमान्य लोग , बुद्धिजीवी , शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हजारों की संख्या में उपस्थित हुए।

  • 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप यू-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।11 जुलाई। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA), पटना एवं जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप यू-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक किशनगंज में…
  • 40 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।किशनगंज पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 100 एमएल की 400 बोतल (कुल 40 लीटर) कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की…
  • ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, पांच पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू, चार गिरफ्तार
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।11 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत मानव तस्करी, बाल श्रम, देह व्यापार तथा इससे जुड़े अपराधों के विरुद्ध जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई को बहादुरगंज थाना क्षेत्र के…
  • सातोमहुआ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
    समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित धन्वंतरि हॉस्पिटल के समीप हाइवे पर शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना…
  • राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षा संवाद समारोह संपन्न, मेधावी छात्राएं सम्मानित
    समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी।हरहुआ स्थानीय राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षा संवाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करियर काउंसलर डॉ राजीव ओबेरॉय ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास को ध्यान में रखकर बच्चों को आगे बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि हर…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)