दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के देवी काड़ी गांव निवासी गणेश पाल की पत्नी 35 वर्षीय सुशीला देवी पिछले करीब 20 दिनों से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नही मिल सका है ।परीजनो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने गांव से नबीनगर की ओर जा रही थी किंतु उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।परिजन द्वारा बताया गया कि सभी जगह काफी खोजबीन किया गया उसके बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।परिजनों का कहना है कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। और वह बोल भी नहीं पाती थी। उक्त महिला के पति ने बताया कि हम सबों ने अपने स्तर से हर जगह तालास किया पर कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका। उसने बताया कि थाना पुलिस के माध्यम से खोजबीन की गुहार लगाया है। मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जानकारी नहीं है।आवेदन मिलने पर कारवाई किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



