संवाददाता, लालगंज(मीरजापुर):हलिया कस्बा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुद्धिमान त्रिपाठी के सबसे छोटे भाई 78 वर्षीय सेठ दत्त त्रिपाठी का प्रयाग राज के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर रात्रि में निधन हो गया सोमवार को अंतिम संस्कार शिवपुर मिर्जापुर में मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र विजय दत्त उर्फ दरोगा त्रिपाठी ने शिवपुर में किया । अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। सूचना मिलते ही शोक ब्यक्त करने वालो में सोनभद्र हिंडाल्को कम्पनी के सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि केशव प्रसाद अग्रहरि उर्फ संखू, एडवोकेट कमलेश मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा,सुरेश मिश्रा, सत्यनारायण तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



