राजातालाब समाज जागरण विनीत कुमार सिंह
कंपोजिट विद्यालय पनियरा में चोरों ने विद्यालय परिसर मैं लगा सीलिंग फैन, वाटर टुल्लू पंप,नगदी सहित कई अन्य सामान चुरा लिए। बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय मेंरखे गए आलमारी का ताला तोड़कर उसमें से पांच हजार रुपए नगद के साथ ही दो कमरों में लगे सीलिंग फैन व वाटर टुल्लू पंप भी चुरा लिया।चोरों ने छात्रों को स्वच्छ पानी पीने के लिए लगाए गए आर ओ मशीन को भी नहीं छोड़ा। चोरी की लिखित शिकायत कंपोजिट विद्यालय पनियरा के हेड मास्टर संतोष ने जक्खिनी पुलिस चौकी जक्खिनी को दी है।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का अवलोकन किया। गांव के ग्राम प्रधान अरविंद पांडे ने बताया कि पहले भी तीन बार इस विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है। अपने स्थानीय पुलिस से गश्त तेज किए जाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



