google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर में आगलगी की घटना से हजारों का हुआ नुकसान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार को सुबह एक घर में आग लगने की घटना हुई है।जानकारी के अनुसार आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के अनीता देवी पति स्व उदय पासवान सुबह खेत में धान काटने गई थी इस बीच उसके घर में आग लग गया जिसमें घर में रखे हजारों की संपति का नुकसान हुआ है आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है वैसे कयास लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो।आग लगने से हल्ला के बाद ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आपदा राहत से सहायता देने की मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)